श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में आज अलसुबह एनआईए की टीम द्वारा श्री गंगानगर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की गई। श्रीगंगानगर के सुदूरवर्ती रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के 62 और 65 जीबी क्षेत्र में  के घर पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। इस मकान का मालिक पिछले काफी सालों से कनाडा रहता है ।विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले में संभवत यहां जांच की जा रही है। 
गौरतलब है कि सिद्ध हत्याकांड में भी इसके संबंध के अंदर को जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं श्रीगंगानगर के होमलैंड सिटी में भी एक मकान पर कार्यवाही कर एक युवक को पूछताछ  किया गया है। 
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर जिला पंजाब से लगता है इसलिए पंजाब के बड़े गैंगस्टर के यहां के कई युवकों से संबंध है ऐसे में पिछले एक 2 सालों में लगातार यहां बड़े व्यापारियों उद्योगपतियों को इन गैंगस्टरों द्वारा स्थानीय युवकों के जरिए रंगदारी के लिए धमकियां भी दी गई थी, बाद में कुछ युवकों के बड़े आपराधिक तत्वों से संबंध भी पाए गए थे ।इसी को ध्यान में रखते हुए एनआईए द्वारा  62gb  v65gb में छापामारी की कार्यवाही की गई है। हालांकि अधिकृत सूत्रों से अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फिर भी इस प्रकार की कार्यवाही से आपराधिक तत्वों पर लगाम निश्चित रूप से लगेगी।