सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में 4 फरवरी को आयोजित होने वाली भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित द्वारा भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल के रणथंभौर रोड स्थित आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई । जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित सहित पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह भाया ,डॉक्टर भरतलाल मथुरिया ,सुरेश जैन सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे । प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुवे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि 4 फरवरी को बौंली कस्बे में जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित होगी ,जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया व मुकेश दाधीच सहित भाजपा के जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष , एंव सभी भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे ,उन्होंने बताया कि कार्य समिति की बैठक में चार सत्र आयोजित किये जायेंगे ,जिनके प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा भाजपाइयों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता को आमजन तक पहुंचने सहित आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने को लेकर जीत का मंत्र दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार के शासन काल मे कोई भी वर्ग खुश नही है ऐसे में भाजपा आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर बैठक में रणनीति बनाकर उस रणनीति पर चलन का प्रयास करेगी और आगामी विधानसभा एंव लोकसभा चुनावों में जिले में भाजपा की जीत पक्की करेगी । जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के आगामी 12 फरवरी के प्रस्तिवित दौरे को लेकर भी चर्चा की जाएगी । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिले से करीब 30 हजार लोग दौसा पहुंचेंगे । जिले के प्रत्येक बूथ से दो- दो बस भरकर भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे । प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी कार्य समिति की बैठक में भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ