सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के नए एसपी हर्षवर्धन ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथी ही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन जिले के पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने के दौरान जिले की कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन मीडिया से भी रूबरू हुए । साथ ही सवाई माधोपुर जिले एक कानून व्यवस्था को बनाए रखना अपनी पहली प्राथमिकता बताई। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी दोहन तथा परिवहन इसके अलावा चोरी , लूटपाट आदि सभी अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा । जिले में पुलिस के प्रति विश्वास तथा अपराधियों में भय इस स्लोगन पर पुलिस गंभीरता से कार्य करेगी । उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े दिशा निर्देश प्रदान किए ।