हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के तहत हनुमानगढ़ के वार्ड नम्बर 2.3.4.5 मे सयुंक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आयोजित सभा के बाद प्रत्येक गली गली और घर घर जाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ कि जानकारी आमजन तक पहुचाने के लिए पद यात्रा निकाली गईं और इसके बाद वापस लाईब्रेरी पहुँचे।इस मौक़े पर हनुमानगढ़ व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ज़िला प्रभारी जियाउर रहमान,अभियान के समन्वयक राज्य मंत्री किशन जेदिया व पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी,पार्षद गुरदीप 
चहल, मनोज सैनी, महोम्मद मुश्ताक
जोइया, पूर्व जिला एव ब्लॉक अध्यक्ष, सभापति,उपसभापति,पार्षदगण व  अग्रिम संगठन विभाग व प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार देश को तोडने का काम कर रही है और इनके कार्यकाल में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही। लेकिन सरकार इस पर लगाम नही लगा पा रही है। इसी लिए कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत पड़ी।