श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में आज राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गौल बाजार स्थित अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया ।
इस अवसर पर हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सेकडो सालों की गुलामी छुआछूत आदि को दूर करने में अंबेडकर का योगदान काफी महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी को एक समान रखने के लिए आरक्षण रखा, और आज हम सब अंबेडकर के बनाए संविधान के तहत देश को चला रहे हैं और देश आगे बढ़ रहा है।
पायलट ने कहा कि आज अमीर और ज्यादा अमीर होता जा रहा है और गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है। इस अवसर पर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर विधायक राजकुमार गौड़ नगर परिषद सभापति करुणा चांडक ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष सहारण, अशोक चांडक सहित अनेक नेता गण इस अवसर पर मौजूद थे ।
गोल बाजार में तीनों मुख्य बाजारों में लोगों के बैठने के लिए इस अवसर पर दीर्घाएं बनाई गई थी।इस अवसर पर सचिन पायलट ने न केवल राजस्थान में मोदी की विभिन्न यात्राओं को लेकर तंज कसे बल्कि केंद्र सरकार के एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा कांग्रेसी नेताओं व विरोधियों पर लगातार डाले जा रहे छापो को लेकर भी नाराजगी जताते तीखे अंदाज में आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है और वही अपना निर्णय देगी। बाद में कार्यक्रम के बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों को डराने धमकाने में लगी है ईडी के माध्यम से छापे करवाए जा रहे हैं राजस्थान सरकार में युवाओं पर अपना भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ भी अन्याय हो रहा है लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं उन्होंने कहा कि इनके मुख्य सरगना अभी तक नहीं पकड़े गए हैं जब तक भी नहीं पकड़े जाते तब तक इस प्रकार के असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।

0 टिप्पणियाँ