हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित् व विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पवन गोदारा ने लंबे समय से बंद पड़ी हनुमानगढ़ की स्पिनिंग मिल को चालू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है ।गोदारा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो कहती है वह करती है अभी हाल ही के हनुमानगढ़ दौरे के दोरान जब मुख्यमंत्री को कांग्रेस के प्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्पिनिंग मील , नशा मुक्ति केन्द्र खोलने सहित माँगो के जो भी ज्ञापन दिए गये उन पर इस बजट में पूर्णतया अमल हुआ है ।अन्य पिछड़ा वर्ग वित् व विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अपने एक हिटलरसाही फ़ैसले से हनुमानगढ़ ज़िले की शान स्पिनिंग मिल को बंद कर किसानो व कर्मचारियों के साथ अन्याय किया था ।आज ईस को शुरू करने की घोषणा से हनुमानगढ़ ज़िले के प्रत्येक व्यक्ति में ख़ुशी की लहर है व इस मील के शुरू होने से किसान ,व्यापारी ,कर्मचारी सहित हर वर्ग को लाभ होगा। इसके साथ ही पवन गोदारा ने राज्य के युवा वर्ग के लिए एक लाख नई भर्ती , ओपन जिम सहित अन्य बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है।