हनुमानगढ ब्यूरो रिपोर्ट। 
श्री पबल जी महाराज की कुटिया में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन किया। पूज्य समर्थ श्री त्रयंबकेश्वर चैतन्य जी महाराज व तरूण तपस्वी डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य जी महाराज के पावन सानिध्य में चार प्रहर का पूजन किया गया। 
इससे पहले करीब 500 महिलाओं व बच्चों ने महज सवा 5 घंटे में सवा दो लाख मिटटी के पार्थिवेश्वर शिवलिंग का निर्माण कर दिया। इसके बाद 247 जोड़ों ने शास्त्रीय व वैदिक परम्परा से महाशिवरात्रि की वेला पर रात्रि के चारों प्रहर के अलग-अलग अभिषेक व पूजन अलग-अलग पदार्थों से किया। यह पूजन करीब 250 विद्धान ब्राह्मणों ने पूजन सम्पन्न करवाया। इस भव्य आयोजन में देशभर से 111 यजमानों ने भी शिरकत की है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए। वहीं, पुलिस प्रशासन की टीम ने भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। इसके अलावा सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की गई।