सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग एंव सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे " हम अडानी के कौन " की श्रृंखला में सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता की ,प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुवे कई मुद्दों पर भो चर्चा की। प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने बताया कि हम अडानी के कौन नाम से कांग्रेस द्वारा एक  श्रृंखला चलाई जा रही है। जिसके तहत देश प्रमुख शहरों में कांग्रेस की ओर प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर में भी प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने अडानी मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कुशासन से ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी ऐजेंडे के तहत काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है। केन्द्र सरकार ने तमाम सरकारी एजेंसी को बेचकर अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है, 30 दिसम्बर से 15 फरवरी तक एलआईसी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इसी के साथ अडानी के शेयर में भी गिरावट आई है। जिससे निवेशकों के बीच गहरी चिंता है। निवेशकों के बीच संशय बना हुआ है। इस बीच 40 हजार करोड के शेयरों डाउन आए है। जिससे संशय पैदा हुआ है। जिसके चलते जनता सच जानना चाहती है। जाटव ने कहा कि जब धोखाधड़ी हो रही थी। उस समय सेबी क्या कर रहा था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सेबी की चुप्पी केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है। प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्र सरकार से पूरे घटनाक्रम पर  सफाई मांगी है। इसी के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग की है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव के साथ विधायक दानिश अबरार और विधायक मीणा भी मौजूद रहे।