हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
ग्राम पंचायत भगतपुरा व ढाबा में शहीद मेजर विकास भाम्भू को श्रद्धांजलि स्वरुप उनके पिता भागीरथ भाम्भू के सम्मान समारोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर शहीद के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई सभा में श्भागीरथ जी भाम्भू को ग्राम पंचायत भगतपुरा द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व शहीद की शहादत को याद कर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए
कार्यक्रम में सरपंच गुरु साहिब सिंह, नहर अध्यक्ष अशोक कुमार पोटलिया,बलविंद्र सिंह,चरणजीत सिंह,बलकरण सिंह गिल,वीर सिंह,बलविंदर सिंह वार्ड पंच,डॉ रणजीत सिंह के अलावा भागीरथ भाम्भू के साथ हरबंस सिंह मेहरड़ा, चाचा राजाराम भाम्भू,हंसराज भाम्भू, फिरोज खान,एडवोकेट सुखवीर,मोहित चौधरी आदि भी मौजूद रहे,भागीरथ भाम्भू ने सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया
अरुणाचल प्रदेश मे हुए थे शहीद विकास भाम्भू 
बता दे की अरूणाचल प्रदेश के सियांग जिले में 21.10.2022 को भारतीय थल सेना के युधक हेलिकॉपटर रूद्र क्रेश होने से हनुमानगढ़ जिले के ग्रांम रामपुरा उर्फ रामसरा,टिब्बी,हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी पायलेट मेजर विकास भाम्भू शहीद हो गये थे।