करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने क्रेशर एरियाओ में आयोजित सिलिकोसिस जागरूकता हेतु मजदूरों से चर्चा की एवं उन्हे सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होने मौके पर उपस्थित मजदूरों को कार्य करते समय मास्क उपयोंग करने, साफ सफाई रखने, समय समय पर चिकित्सा परामर्श लेते रहने, कार्य के दौरान पानी का छिडकाव करते रहने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा उन्होने श्रम, समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का पात्रता के अनुसार लाभ लेने के प्रति भी जागरूक किया। इस संबंध मे संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। इस दौरान श्रम कल्याण अधिकारी शिवचरण मीणा व खनन विभाग के अधिकारी सहित श्रमिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ