करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीना ने राजकीय कन्या महाविद्यालय मे अध्यनरत छात्राओं को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किये गये सुजस एप के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।उन्होने बताया कि प्रदेशभर मे अब तक लगभग 60 हजार से अधिक छात्र छात्राओ एवं आमजन ने सुजस एप को डाउनलोड किया है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने कॉलेज मे अध्यनरत छात्राओं को बताया कि छात्र छात्राओ एवं आमजन के लिये सुजस एप बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है इस एप् को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।उन्होने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राऐ इसके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा समय समय पर प्रदेश मे विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास व अन्य योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सकती है। उन्होने बताया कि सुजस एप पर विभाग के द्वारा प्रतिदिन ई बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज, प्रेसनोट, सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के जानकारी, फैक्ट चैक न्यूज, सरकार के द्वारा आयोजित होने वाले लाईव कार्यक्रम एवं प्रकाशन के तहत सरकार के द्वारा तैयार कराये गये विज्ञापन, पोस्टर, 4 वर्ष के उपलक्ष्य मे तैयार करवाये गये जनघोषणा पत्र, सफलता की कहानियां, सरकार के फलैग्शिप कार्यक्रम व उपलब्ध्यिां, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण निर्णायक उपलब्ध्यिां, प्रगति पथ पर राजस्थान से संबंधित बुकलेट एवं 33 जिलो से संबंधित जिला दर्शन पुस्तिका तथा सुजस मासिक पत्रिका के बारे मे छात्राओ को विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एस मीना को सुजस एप डाउनलोड करवाई एवं अन्य सहायक आचार्य एवं अन्य कार्मिकों ने भी एप को डाउनलोड किया। इस दौरान सहायक आचार्य हरिकेश मीना, अरविन्द मीना, बहादुर सिंह मीना, सुमेरसिंह मीना, उमा मीना एवं रिंकी गुप्ता सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ