जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति की 34वीं बैठक की रिपोर्ट रखी गई। इसके अनुसार 10 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होगा और 16 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट पर वाद-विवाद पर अपना जवाब रखेंगे। विधानसभा में 3 फरवरी से 10 फरवरी को 11 बजे तक के लिए अवकाश रहेगा। 10 फरवरी को बजट पेश होगा। 11 और 12 फरवरी को विधानसभा में अवकाश रहेगा। 13, 14 और 15 फरवरी को बजट पर वाद-विवाद होगा और 16 फरवरी को अनुदान की मांगों पर मुखबन्द का प्रयोग होगा और 16 को ही शाम को मुख्यमंत्री बजट पर सरकार की ओर से जवाब रखेंगे। बजट से पूर्व सीएम कई मौकों पर कह चुके हैं कि इस बार का बजट युवाओं पर फोकस होगा।