हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
सदस्य सचिव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष स्नेही मान द्वारा टेली लाॅ योजना पर जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो प्रकरण मदन गोपाल आर्य, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायाधीश राजेश शर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पलविन्द्र सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कौर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 02 श्याम कुमार व्यास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश सुथार, न्यायाधीश ग्राम न्यायालय महेश्वरी बरोड़, अध्यक्ष बार संघ मनजिन्द्र लेघा व उपाध्यक्ष सुमित अरोड़ा शामिल हुए। शिविर की मुख्य अतिथि एम.एस. संतोष स्नेही मान थी जिन्होनें उपस्थित शिविर में टेली लाॅ योजना के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि टेली लाॅ योजना की मदद से भारत के निवासियों को वकीलों के एक पैनल से पूर्व-मुकदमा कानूनी सलाह निःशुल्क दी जाती है। इसकी विशेषता यह है कि टेली लॉ सर्विस का लाभ भारत के सभी नागरिक ले सकते हैं। कोमन सर्विस सेंटर एवं मोबाईल एप के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आमजन को इस योजना का लाभ मिलता है। इस प्रकार व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता प्रदान करने हेतु उक्त योजना चलाई जा रही है तथा हमें उक्त योजना को हाशिये पर रह रहे वंचित लोगों तक पंहुचाना है एवं उक्त योजना का सही तरह एवं प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वयन हो सके ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके। इसके अतिरिक्त संविधान के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि हमारा संविधान बहुत अच्छा है। ये रिपब्लिक भी है ये सोशलिस्ट भी है तथा उसके पश्चात लीगल एड डिफेंस कांउसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त नारी शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करवाया गया कि हमारा दायित्व है कि हम अपनी बेटियों को अनिवार्य रूप से शिक्षा से जोडें ताकि समाज का सर्वांगिण विकास हो सके। अंत में आमजन को ऐसे व्यक्ति जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है को टेली-लाॅ योजना एवं एलएडीसीएस कार्यालय के बारे में बताने एवं वहां तक पंहुचाने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में चीफ लीगल एड डिफेंस कांउसल अरूण कुमार त्यागी, पैनल अधिवक्ता नरेन्द्र वर्मा, पैनल अधिवक्ता नितिन छाबड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर एन.एम.लाॅ काॅलेज डाॅ. मोहम्मद अजवर खां,सतपाल लिम्बा अधिवक्ता, आकाश पीएलवी, एनएम लाॅ काॅलेज व एसकेडी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, सुबोध कुमार मोदी, आयुष हिसारिया असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कांउसल द्वारा टेली लाॅ से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कौर द्वारा उपस्थित अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर में मंच संचालन अधिवक्ता रमेश कुमार मोदी द्वारा किया गया।