हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्त मुहीम के निकाली जा रही पद यात्रा हनुमानगढ़ के करणीसर सहजीपुरा गांव में पहुंची। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशासन और विद्यार्थियों ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।विद्यालय के प्रशासक महेंद्र बादड़ा ने बताया कि उनके गांव में नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के पदयात्री आशीष गौतम पहुंचे हैं। जिनका उद्देश्य हनुमानगढ़ में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर उन्हें इस मुहिम से जोड़ना है। आशीष गौतम ने यात्रा शुरू करने से पहले बताया कि हमारे जिले के सामने नशे का बढ़ता प्रभाव एक बड़ी चुनौती है जिसे स्वीकार कर उसके खिलाफ लड़ाई लड़नी ही होगी। नागरिक सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता सचिन कौशिक ने बताया कि इस अभियान की यात्रा का 17 वा दिन है और हनुमानगढ़ के हर गांव में जाने का हमारा प्रयास रहा है ताकि पूरे जिले के युवाओं को इस महायज्ञ में आहुति देने का निवेदन किया जा सके। तपेश कुमार ने बताया कि आशीष युवाओं के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं जो हनुमानगढ़ के हर युवा को ऊर्जा से भर देने वाली घटना है। उन्होंने बताया कि आज करनी सर और सहजीपुरा गांव के मुख्य मार्गों पर यह जागरूकता पदयात्रा निकाली गई है और पुलिस प्रशासन की मंशा स्कीम के पंपलेट गांव गांव गली गली बटवाए जा रहे हैं ताकि लोग नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए आगे आएं। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सिकंदर सिंह,सुरेंद्र वर्मा, विनोद रॉयल,हरजिंदर सिंह,भरत, नितेश दूधवाल,कर्मवीर ,राकेश, पंकज,विक्रम,सुभाष,अनिल, राधेश्याम इत्यादि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ