करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शनिवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पैदल यात्रा गांव कल्याणी से अतेवा तक निकाली गई। यात्रा मे जिला प्रमुख करौली, जिला परिषद सदस्य, प्रधान करौली, प्रधान सपोटरा प्रतिनिधि मुकेश मीणा, पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण हजारों की संख्या पैदल यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान गांव कल्याणी, मामचारी, करसाई, कोटा मामचारी, राजौर गांव मे यात्रा का जगह जगह पर ग्रामीणों ने मंत्री एवं यात्रियों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया और यात्रा के दौरान मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का समापन गांव अतेवा में किया गया। जहां पर मंत्री द्वारा सभा को संबोधित किया। और कहा इस यात्रा का उद्देश्य लोगों की समस्याओं के प्रति लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनके निराकरण एवं देश में सामाजिक सांप्रदायिक एवं धर्मबाद जातिवाद पर बीजेपी सरकार देश को बांटने में लगी है।
चारों तरफ बेरोजगारी चरम सीमा पर फैली हुई है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इससे देश गांव में मोदी सरकार की नीतियों को बताने की जरूरत नही है। साथ ही गहलोत सरकार द्वारा राजस्थान में किए कारणों से आज चौमुखी विकास हो रहा है।
राजस्थान सरकार हर गरीब तबके के साथ डटकर खड़ी हुई है। मंत्री ने कहा कि किसी भी गरीब आदमी को कोई भी समस्या हो वह सीधा मेरे से संपर्क करें। मैं उसकी हर समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगा और नफरत की भावना को दूर करने के लिये हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ