भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भीलवाड़ा के मलसेरी डूंगरी में भगवान श्री देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में शामिल हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अनूठा संयोग है कि भगवान देवनारायण का 1111 वां जन्मोत्सव है और इसी साल भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक तीर्थयात्री के तौर आया हूं, जो भगवान श्री देवनारायण जी का आशीर्वाद लेना चाहता है। उन्होंने यज्ञशाला में चल रहे विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देवनारायण जी और जनता जनार्दन दोनों के दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले हर तीर्थयात्री की तरह, मैं राष्ट्र के निरंतर विकास और गरीबों के कल्याण के लिए भगवान श्री देवनारायण से आशीर्वाद मांगता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य आयोजन के लिए गुर्जर समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा, भारतवर्ष के लोग हजारों वर्ष पुराने इतिहास और संस्कृति पर गर्व करते हैं। भारत की भौगोलिक सांस्कृतिक विरासत को तोड़ने का विदेशी ताकतों ने बहुत प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत सरकार की योजनाएं धर्म सभा में मौजूद लोगों को गिनाई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के हर मंच पर अपनी बात डंके की चोट पर कहता है। प्रधानमंत्री ने मंदिर में दर्शन के साथ ही परिक्रमा की और नीम का पौधा भी लगाया। भगवान श्री देवनारायण राजस्थान के लोगों द्वारा पूजे जाते हैं और उनके अनुयायी देश भर में फैले हुए हैं।
पीएम मोदी ने की भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना।
भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
पीएम मोदी ने भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव के मौके पर भगवान देवनारायण के दर्शन और पूजा अर्चना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुर्जर समाज के सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से मालासेरी डूंगरी के लिए रवाना होकर मालासेरी पहुंचे जहां उन्होंने  भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव के मौके पर भगवान देवनारायण के दर्शन और पूजा अर्चना की। इससे पहले पीएम मोदी उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर भाजपा के सांसद सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने उनका अगवानी की। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर व एसपी ने भी उनकी अगवानी की ।