दौसा ब्यूरो रिपोर्ट।
दौसा जिले के सिकंदरा इलाके मे कार सवार दो युवको ने एक लड़की का अपरहण कर ने गए। रात करीब 1 बजे दोनों आरोपी पीड़िता को उसके घर की तरफ ले आए और उसे पटक कर फरार हो गए। युवती जब देर रात घर पहुंची तो हालत देखकर परिजन भी घबरा गए। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 25 जनवरी को रात करीब 9 बजे बाहर गई थी। इस दौरान गांव के दो युवक महेंद्र और राजेश ने उसे पकड़ लिया और रेप का प्रयास किया। युवती जब चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबा दिया और कार में डालकर जंगल में ले गए। सिकंदरा थाना इंचार्ज मनोहरलाल मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए 26 जनवरी की शाम मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ