चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज की ओर से जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में शनिवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष में छप्पन भोग धारण कराया गया। राजभोग आरती के बाद छप्पन भोग की झांकी सजाई। आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया की महंत चंद्रभारती महाराज की ओर से 56 भोग लगाया। महंत अपने शिष्यों के साथ शनिवार सुबह चित्तौड़गढ़ से सांवलियाजी पहुंचे। यहां राजभोग आरती के दर्शन किए। मंदिर पुजारी कमलेश दास ने महंत को चरणामृत और प्रसाद भेंट किया। राजभोग आरती के बाद 56 भोग सजाया गया। यहां मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, सदस्य ममतेश शर्मा व संजय मंडोवरा, राजेंद्र शर्मा सहित मंदिर के कर्मचारियों ने महंत से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत के साथ भक्त जन पंडित विष्णु शर्मा, नितिन सुरा, मोनिका चौधरी, डॉ राकेश, डॉ सुमन सहित कई भक्त जन साथ थे।