जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। एट होम समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र से अतिथियों ने मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, सांसद विधायकों सहित जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शिक्षाविद,न्यायाधिपति, और विशिष्टजन उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ