जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर पपीता सोमरा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। गहलोत ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।