जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पिंकसिटी प्रेस क्लब में अति महत्वपूर्ण मीटिंग प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे
क्लब के संस्थापक सदस्य प्रवीण चंद्र छाबड़ा, जगदीश चंद्र शर्मा, एल. एल.शर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, बृजेश शर्मा ,सत्य पारीक, नीरज मेहरा , राधारमण शर्मा, पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा, विकास शर्मा, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन चौहान, राजकुमार शर्मा, प्रभाकर शर्मा सहित वरिष्ठ व पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेस क्लब महासचिव रघुवीर जांगिड़, कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, गिरिराज गुर्जर , कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र सिंह राजावत, संतोष शर्मा, महेश शर्मा, नमो नारायण अवस्थी, अनीता शर्मा , विकास आर्य, विजेंद्र जायसवाल भी उपस्थित रहे। पहले पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी की हुई मीटिंग और उसके बाद संस्थापक सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान बैठक मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 3 दिन में मिलने का समय मांगा गया। ताकि पत्रकार आवास योजना का निराकरण, बंद हुई मेडिक्लेम कैशलेस पॉलिसी को पुनः चालू करने सहित अन्य समस्याओं का बजट में निराकरण किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ