जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि 138 साल का इतिहास है, कांग्रेस की नीति, सिद्धांत, कार्यक्रम अडिग हैं। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं । गहलोत ने कहा कि भाजपा और RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की बात कही है।
हम आज संकल्प लेंगे कि आने वाले समय में कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ