करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद डा. मनोज राजोरिया ने रविवार को करौली जिले की टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा रैली का नेतृत्व किया।भारतीय जनता पार्टी करौली के द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली टोडाभीम विधानसभा के मेहन्दीपुर बालाजी से आरंभ हुयी और दांतली, पाटोली, भजेडा, पाडला खालसा, टुडावली, अनतपुरा, भनकपुरा, सरसैना, भैसीना पाडला जागीर एवं सांकरवाडा आदि ग्रामों से गुजरी। सांसद डा. मनोज राजोरिया ने जन आक्रोश यात्रा के रथ पर सवार होकर इसका यात्रा का नेतृत्व किया।सांसद डा. राजोरिया ने बताया कि यह जन आक्रोश यात्रा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के आतंक, असफलता एवं भ्रष्टाचार और दमनकारी नीतियों से त्रस्त जनता को जागरूक करने और आने वाले चुनाव में प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड फेंकने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के द्वारा करी जा रही है।
सांसद डा. राजोरिया ने बताया कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इनमें विषेष रूप से लचर कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश देश में नंबर 01 पर पहुँचा है। इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में तो विफल रही है, साथ इसके द्वारा आयोजित प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर आउट कराकर बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक भी किया गया है। किसानों को ऋण माफी का वादा करके यह अभी तक उन्हे बेवकूफ बनाये जा रही है। परन्तु प्रदेश की जनता अब इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह उत्सुकता से आगामी विधानसभा चुनाव का इन्तजार कर रही है। जिसमें इस प्रदेश सरकार को तिलांजली प्रदान कर इससे छुटकारा पा सके। इस कार्यक्रम में सांसद डा. मनोज राजोरिया के साथ किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा, भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री शेर सिंह मीना, पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र मीना, टोडाभीम विधानसभा विस्तारक मनीष शर्मा, रामराज मीना, जिला उपाध्यक्ष श्यामसिंह सिसोदिया, सुमरन सिंह खटाना, पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना, मेहन्दीपुर बालाजी मण्डल अध्यक्ष नमोनारायण मीना, टोडाभीम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजानन्द शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष बबली हीरो, सरपंच धुन्धीराम मीना, भीम सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और सैंकडों की संख्या में आमजनता उपस्थित रही।

0 टिप्पणियाँ