सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के उपखंड मुख्यालय बौंली स्थित जगत शिरोमणि सेवा संस्थान में आयुर्वेद विभाग द्वारा दस दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है । शिविर के उद्घाटन मौके पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने शिविर के भर्ती वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और क्षेत्र के लोगो को इस शिविर का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से भले ही रोग के निदान में समय लग जाए लेकिन वो जड़ से खत्म हो जाता है। शिविर में नगर पालिका चेयरमैन कमलेश देवी जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।उद्घाटन सत्र में भरतपुर संभाग आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सुनील कुमार पाराशर व सवाई माधोपुर उपनिदेशक डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा ने आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में क्षार सूत्र अर्श( मस्सा) भगंदर, परिकर्तिका(फिशर), वात रोग व उदर रोगों का पूर्णत निःशुल्क उपचार योग्य अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डॉ दीनदयाल पारीक, उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर सहायक निदेशक डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ