सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने बुधवार को जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित निजी आवास अबरार फार्म हाउस पर जनसुनवाई कर लोगो की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये।जनसुनवाई के दौरान अधिकतर बिजली ,पानी ,सड़क , राशन , अतिक्रमण हटाने , सहित मूलभूत समस्याओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई । जिस पर विधायक दानिश अबरार ने समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ