करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद डा. मनोज राजोरिया ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इससे पूर्व उन्होने आज करौली विधानसभा में सायपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी करौली द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा में भाग लिया एवं गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान सांसद डा. राजोरिया के साथ ओ. पी. सैनी, लोकेश चतुर्वेदी,विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी श्री योगेश दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलास शर्मा, सायपुर मण्डल अध्यक्ष नन्द कुमार चतुर्वेदी पूर्व मण्डल अध्यक्ष हंसराज चतुर्वेदी, एस.टी. मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत मीना आदि संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके उपरांत डा. राजोरिया ने सभागार कलेक्ट्रेट करौली में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजना की विभागवार समीक्षा की। बैठक में सांसद ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना एवं केन्द्रीय रोड एवं अवसंरचना फन्ड के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण की रिेपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कहा। डा. राजोरिया ने बताया कि करणपुर-मण्डरायल-चन्देलीपुरा लगभग 34 किमी के सडक मार्ग के सुदृढीकरण एवं चौडाईकरण हेतु 42.09 करोड रूपये, मण्डरायल-करौली-हिण्डौन सडक मार्ग के सुदृढीकरण एवं चौडाईकरण हेतु 17.83 करोड रूपये, श्रीमहावीरजी-बालघाट-मोहनपुरा-
करीरी-जोधपुरा-खिरखिरी के सडक मार्ग के सुदृढीकरण एवं चौडाईकरण हेतु 16.75 करोड रूपये और करणपुर से कैलादेवी के सडक मार्ग के सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण हेतु 17.33 करोड रूपये केन्द्रीय रोड एवं अवसंरचना फन्ड के द्वारा स्वीकृत कार्यों की वस्तुस्थिति एवं केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत मण्डरालय के राजघाट पर निर्माणाधीन चम्बल पुल की वस्तुस्थिति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं इनके पूर्ण हो चुके कार्यों के उद्घाटन की दिनांक आदि सुनिष्चित करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये।इसके उपरांत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों में जनभागीदारी बढाने एवं जल जीवन मिशन के विकास कार्यों के दौरान पाईप लाईन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुयी सडकों से आमजन को हो रही परेशानी के बारे में कहा और इन्हे आवश्यक रूप से संबंधित फर्म द्वारा मरम्मत कराने के बारे में निर्देश प्रदान किये। इसके उपरांत सांसद डा. राजोरिया ने नगर परिषद क्षेत्र हिण्डौन में अमृत योजना के प्रथम चरण के तहत कराये गये विकास कार्यों की गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट एवं वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देषित किया। इसी प्रकार सांसद डा. राजोरिया ने सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी परियोजनाओं के निर्धारित मानदण्डों अनुसार कार्य करते हुए आमजन को इसका उचित लाभ पहुँचाने के निर्देश प्रदान किये।
इस बैठक की अध्यक्षता सांसद डा. मनोज राजोरिया ने की और जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, प्रधान पंचायत सपोटरा कमली देवी, अतिरिक्त जिला कलक्टर , मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद करौली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली आदि समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।