कोटा/झालावाड़ ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश कर गई है। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से कोटा पहुचे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संगठन के मंत्री और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, मीडिया प्रभारी जयराम रमेश भी मुख्यमंत्री के साथ कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद ये सभी दिग्गज हेलिकाॅप्टर से झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। वहीं कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सभी का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करने पर धारीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता पलके बिछाये राहुल गांधी का इंतजार कर रही है। राजस्थान में राहुल गांधी का स्वागत एतिहासिक स्वागत होगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करने के साथ ही जो 8 दिसम्बर का राहुल गांधी का रेस्ट का कार्यक्रम था वो अब बूंदी जिले के गुडली में होगा। 9 दिसम्बर की जगह 8 दिसम्बर को ही राहुल गांधी की पदयात्रा शुरू हो जाएगी।