सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में हाल ही में पर्यटन विभाग द्वारा की गई गाइड भर्ती के लिए गाइड ट्रेनिंग फीस जमा नहीं होने के कारण सवाई माधोपुर पर्यटन विभाग कार्यालय पर चयनित युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।चयनित युवाओं ने सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध जताया । जिसके बाद पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा । असीम खान ने बताया कि 12 साल बाद पर्यटन विभाग की ओर से स्थानीय व प्रदेश स्तर पर गार्ड भर्ती की जा रही है । 
जिसमें प्रदेश को 14 संभागों में विभाजित कर टोंक करौली सवाई माधोपुर से स्थानीय गाइडों का चयन किया गया है । चयन के बाद दस्तावेज प्रमाणीकरण के बाद सभी संभाग स्तर पर गाइड ट्रेनिंग के लिए फीस जमा हो रही है । लेकिन सवाईमाधोपुर जिले के चयनित गार्डों की फीस जमा नहीं की जा रही है । जिससे गार्ड भर्ती में चयनित बेरोजगार युवक चिंतित है । उन्होंने बताया कि कुछ रसूखदार होतलियर्स के बच्चे व प्रभावशाली लोगों का गाइड भर्ती में चयन नहीं हुआ है। जिसके कारण ये लोग गार्ड भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान पैदा कर रहे हैं । फिलहाल चयनित बेरोजगार गाइड दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है । उन्होंने बताया कि स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्र तथा आईएचएम इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा है । गार्ड भर्ती से संबंधित वेबसाइट पर फीस जमा होने वाले जिला सवाई माधोपुर के कॉलम पर वायरस बताया जा रहा है । जिससे चयनित गार्डों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इसी के चलते उनके द्वारा पर्यटन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया है और चयनित गाइडों की फीस जमा कराने की मांग की गई है।