हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में राजस्थान के किन्नर समुदाय का तीन दिवसीय मारवाड़ सम्मेलन का आयोजन चल रहा है।सम्मेलन मे उस समय गहमा गहमी का महौल हो गया। जब पंजाब हरियाणा के किन्नर समुदाय के लोग बिन बुलाये सम्मेलन मे पहुंच गये और दो पक्षों मे गर्म बहस छिड़ गईं और राजस्थान के किन्नर समुदाय के लोगों ने धर्मशाला के गेट बंद कर दिया। जिस पर पंजाब हरियाणा से आये किन्नर धर्मशाला के बाहर हंगामा करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख हनुमानगढ़ की पूर्व उप सभापति व किन्नर नगीना बाई ने पुलिस को बुलाया व पुलिस पंजाब-हरियाणा के किन्नरों से काफ़ी देर तक समझाइश करती रही।
लेकिन वे मानने को तैयार नही हुए। घंटो की मशक्त के बाद वे वापस जाने को रजामंद हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे ASI कृष्ण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की उन्हे सूचना मिली थी की धर्मशाला मे किन्नर समुदाय का सम्मेलन चल रहा है और पंजाब हरियाणा के कुछ किन्नर जबरदस्ती सम्मेलन मे घुसने का प्रयास कर रहे है। इन्हे समझाइश कर वापिस भेज दिया गया है। पूर्व उपसभापति किन्नर नगीना भाई ने बताया कि अगर पंजाब हरियाणा के किन्नर बिना बुलाए जबरदस्ती हमारे सम्मेलन में आते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे और हम जिला पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और सख्त कार्रवाई की मांग भी करेंगे। क्योंकि सबके अलग शहर और राज्य बांटे हुए है और पंजाब हरियाणा के किन्नर जबरदस्ती हम पर मालिकाना हक जमाना चाहते है। वही पंजाब हरियाणा से आये किन्नरो ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा की ये सम्मेलन ही गलत हो रहा है, ऐसा ये नही कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ