करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह करौली दौरे पर रहे इस दौरान में क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में पहुंच बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेका और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया । वहीं मेहंदीपुर बालाजी स्थित वेदांता सारा होटल में प्रेस वार्ता की गई । प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी ने राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने पेपर माफियाओं के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया हैं। युवाओं व उनके अभिवावकों का विश्वास सरकार से उठ गया हैं।बड़े गिरोह के पेपर माफियाओं को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही। प्रदेश में रोजगार का स्तर घटा हैं हाल ही में एक बस में 45 लोगों को बिठाकर पेपर साल्व करवाया जाता हैं। जबकि इस संभाग में 9 मंत्रीयों का होना दुर्भाग्य साबित हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे पुलिस के सरक्षण में मोटरसाइकिल चोरी हो रही हैं। जिनके पुलिस थानों में मामले दर्ज नही किए जाते हैं। अन्य राज्यो के गैंगस्टरों ने राजस्थान को अपनी शरणस्थली बना लिया हैं। उन्हें सरकार का सरक्षण प्राप्त हैं। प्रदेश में अवैध खनन खुलेआम हैं और मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अवैध खनन को रोकने में नाकाम रहे हैं। भाजपा की जनाक्रोश रैली के बाद जिला स्तर पर बड़ा घेराव करेंगे। किसानों के ऋण माफी, बिजली बढ़ोतरी, बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता देने के स्थान पर उन्हें कुछ नही दिया गया। प्रदेश में डीजल पेट्रोल के दाम भी कम करने में विफल रही हैं। कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में पूरी राजस्थान में जुटी अपार भीड़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में सिर्फ दौसा में ही भीड़ जुट पाई जो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारेबाजी कर रही थी । इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, करौली जिला अध्यक्ष ब्रजलाल डिकोलिया, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरदेवसिंह पावटा, विस्तारक मनीष शर्मा सहित भाजपा के दर्जनो पदाधिकारी मौजूद रहे है।

0 टिप्पणियाँ