सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश महासभा में गुरूवार को राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा एक बार फिर राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे । डॉक्टर किरोडी ने राजस्थान की काँग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए रीट मामले को लेकर आरोपों की बौछार कर दी । एक से बढ़कर एक गंभीर आरोप राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य सरकार पर मंढे। साथ ही बजरी के अवैध परिवहन तथा ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान किए जाने के मामले पर किरोडी में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला । भाजपा की जन आक्रोश महासभा में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में अवैध रूप से बजरी खनन एंव परिवहन सरकार की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन इस पर अंकुश कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा। बजरी माफियाओं के हौसले इतने अधिक बुलंद हो गए हैं कि जमकर अपराध को भी अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। आए दिन हत्या तथा दुर्घटनाओं को बेखौफ बजरी माफिया अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा रीट के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में भी राजस्थान में पेपर आउट हुआ था तथा मामले की सीबीआई जांच नहीं करवाई गई ।वही एक बार फिर से पेपर आउट हुआ है लेकिन राज्य सरकार सीबीआई से जांच करवाने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के बड़े मंत्री एंव विधायक तथा कार्यकर्ता तक रीट पेपर लीक के गड़बड़ झाले में संलिप्त है और सरकार का ऐसे आरोपियों को संरक्षण प्राप्त है। तभी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। बौंली में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश महासभा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के अलावा धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया तथा टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी मौजूद रहे । इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण भी मौजूद रहे । जहां पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य सरकार को आडे हाथ लेते हुए एक के बाद एक सभी मामलों पर राज्य सरकार को विफल करार देते हुए आरोपों की जमकर बौछार की।