जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में सर्वधर्म क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न धार्मिक प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुनेश गुर्जर, मेयर जयपुर हेरिटेज, राजस्थान सरकार थीं।समारोह का उद्घाटन बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य से किया गया। तत्पश्चात् द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। फादर के. पी. जोर्ज (इंटर रिलिजियस निदेशक, जयपुर कैथोलिक धर्म प्रांत) ने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बच्चों ने क्रिसमस केरल्स व क्रिसमस नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती से सबका मन मोह लिया। जयपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष मोस्ट रेव ओसवर्ल्ड लुईस ने अपने क्रिसमस संदेश में प्रेम और भाईचारे का पैगाम दिया। मुख्य अतिथि मुनीश गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों के विशिष्ट अतिथियों का यहां पर समावेश होना ही ये दर्शाता है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी सरिता, मुमताज मसीह, जसबीर सिंह (पूर्व चैयरमेन, अल्पसंख्यक आयोग, राजस्थान सरकार), डॉ. मोह, इकबाल (प्रतिनिधि, मुस्लिम समुदाय), राघव आचार्य, गलता पीठ, टेकचंद राहुल (प्रतिनिधि, बौद्ध धर्म) आदि उपस्थित रहे। पिंकी ग्रोवर ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम चौपड़ा ने किया।