चूरू ब्यूरो रिपोर्ट।
चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद आज सुबह 8 बजे से 5 बजे तक उपचुनाव के लिए मतदान होंगा। विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता 295 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आरएलपी भी टक्कर में है। यही वजह है कि मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। आपको बता दे, कि भाजपा से अशोक पींचा, कांग्रेस से विधायक पुत्र अनिल शर्मा तथा आरएलपी से लालचंद मुंड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि कांग्रेस-बीजेपी सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता हैं जो आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पूर्व दिव्यांग मतदाता और 80 प्लस सीनियर सिटीजन के लिए मतदान ऐट होम की व्यवस्था करवाई गई। इसमें 797 कुल मतदाता चिन्हित किए गए थे।
295 केन्द्रों पर होगा मतदान।
सरदारशहर में 295 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 46 लोकेशन पर 72 बूथ संवेदनशील हैं। इनके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। यहां सीआरपीएफ, वीडियोग्राफी माइक्रोऑब्जर्वर आदि की व्यवस्था की गई है। निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दलों की टीमों को प्रशिक्षण के बाद रवाना किया गया है। सीआरपीएफ व पुलिस मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र की जनता से मतदान करने की अपील की है। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो इसकी भी अपील की है।

0 टिप्पणियाँ