जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के सबसे प्रगतिशील महिला समूह वी द वीमेन ऑफ राजस्थान की ओर से क्रिसमस एवं नववर्ष मिलन समारोह के साथ महिलाओं में वित्तीय जागरूकता हेतु एक कार्यक्रम रखा जा रहा हैं। डायरेक्टर दीक्षा गुप्ता ने बताया कि व्यापारिक क्षेत्र के लिए वित्तीय जानकारियों का होना बहुत ही आवश्यक हैं। जिसके लिए वैल्यूफंड्स के साथ मिलकर वी द वीमेन ऑफ राजस्थान द्वारा निजी होटल में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसका उद्बोधन अमित भार्गव द्वारा दिया गया। जिसमे वैल्यूफंड्स के डायरेक्टर दिलीप मोरानी की तरफ से बहुत सारी बधाइयां प्रेषित की।भविष्य मे भी संपूर्ण राजस्थान भर के उद्यमियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को किया जा सकेगा। संस्था की फाउंडर मेंबर सुरभि गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह 2023 में होने वाले कार्यक्रम के हमारा 150 से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास हैं।