सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आलनपुर रोड स्थित बंशी मैरिज गार्डन में रणतभँवर गणेश परिवार द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । प्रेसवार्ता के दौरान रणतभँवर गणेश परिवार के अशोक खूंटेटा ने बताया कि इस बार रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा 31 दिसम्बर गुजरात के सूरत में नववर्ष महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा । उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवेश में अधिकतर लोग पाश्चयत संस्कृति से प्रभावित है और नया साल होटलों एंव डिस्को में जाकर सेलिब्रेट करते है । रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा साल 2017 से एक नई पहल शुरू की गई है ,जिसके तहत लोगो को नया साल सनातन संस्कृति के माध्यम से भगवान गणेश की आराधना के साथ मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है । रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा साल 2017 से ही अलग अलग शहरों में 31 दिसम्बर को त्रिनेत्र गणेश नववर्ष महोत्सव आयोजित कर मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी गुजरात के सूरत में रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा त्रिनेत्र गणेश नववर्ष महोत्सव आयोजित किया जायेगा । जिसमे रणत भँवर गणेश परिवार के आठ प्रदेशों की 300 से अधिक इकाईयों के लोग शामिल होंगे। नववर्ष गणेश महोत्सव में सूरत में रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके बाद 31 दिसम्बर को नववर्ष महोत्सव में भजन सरिता का आयोजन होगा। जिसमे गणेश जी के ही अलग अलग भजनों की देश भर से आये गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी । अशोक खूंटेटा ने बताया कि रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम लोगो को पश्च्यात संस्कृति से सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। हिन्दू धर्म के गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है ऐसे में रणत भँवर गणेश परिवार द्वारा नये साल का स्वागत गणेश महोत्सव एंव गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ किया जाता है।इस बार गुजरात के सूरत में इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ