कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए 'भ्रष्ट खनन मंत्री प्रमोद भैया जैन भूमाफिया बताते हुए इनको पद मुक्त करने की मांग की। कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने बिना किसी का नाम लिए पत्र में लिखा कि 'साल 2022 के अंत में यह लेटर लिखकर आपसे मांग कर रहा हूं कि प्रदेश के खनन मंत्री खनन माफिया है। पार्टी और प्रदेश के हित में इनको पद मुक्त करें। साथ ही उन्होंने लिखा कि पत्र लिखते लिखते मुझे समझ आ चुकी है कि इनको आप का संरक्षण प्राप्त है। 0 भ्रष्टाचार का नारा आपका खोखला है। क्योंकि यह खान मंत्री 100 प्रतिशत भ्रष्ट है। उन्होंने सीएम गहलोत को लिखा कि आपने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो मुझे नए साल (2023)में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर मेरा उतरना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ