जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए गए भाषण पर अपना स्पष्टीकरण दिया है।ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि परबतसर में जनआक्रोश सभा में मेरे भाषण के एक अंश का गलत भावार्थ निकाला जा रहा है । उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये कुछ बोला है मारवाड़ी में भाषण देते वक़्त वो शब्द बोला गया वो नहीं होना चाहिये था। लेकिन इसके पीछे संगठन हित संरक्षण का भाव था। ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि दिल्ली के वरिष्ठ लोंगो के पास सारी रिपोर्ट होती है तो पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने जो बात रखूँगा तो वो भी सहमत होंगे । उन्होंने कहा कि क्योंकि वो हम सब के संरक्षक हैं । मैंने मेरे जीवन के 50 वर्ष संगठन को दिये हैं। प्रधानमंत्री के साथ मेरे लगभग 40 वर्ष के संबंध हैं उनके प्रति ऐसी बात की कल्पना भी नहीं कर सकता । उस दिन के सभी समाचार पत्रों में पूरा भाषण है जिसमें सिर्फ़ प्रधानमंत्री और सरकार की ही बात है ।साथ ही ये प्रायोजित कार्यक्रम जहां से संचालित होता है उसकी संपूर्ण जानकारी भी मेरे पास है और उचित स्थान पर बता दी गयी है।आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओमप्रकाश माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनौती देते नजर आए रहे हैं। अपने वीडियो में माथुर ने जन आक्रोश सभा के दौरान कहा कि मैंने जो खूंटा गाड़ दिया, उसे मोदी भी नहीं हटा सकते हैं। माथुर ने अपने बयान में कहा, किसी को किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य हूं। जयपुर के लोग जब कहीं भी कोई सूची भेजते हैं तो मैं एक-एक नाम का ध्यान रखता हूं, जिसे मोदी भी हटा नहीं सकते। उन्होंने राज्य में बीजेपी नेताओं को पक्षपात से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा, मेरा पसंदीदा और उनका पसंदीदा धंधा बंद करो। सोशल मीडिया पर माथुर का बयान और ऐलान वायरल हो रहा है जहां यूजर्स उनके बयान पर अपनी राय भी दे रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ