चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम मे द्वितीय सर्व ब्राह्मण खेल महोत्सव साखेम 2022 का शुभारंभ महंत चंद्रभारती महाराज, सांसद सीपी जोशी और सभापति संदीप शर्मा के आतिथ्य में हुआ। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि सर्व ब्राह्मण को एक मंच पर लाकर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजित कराना एक सराहनीय कार्य है। इस तरह के खेल आयोजनों से समाज में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में भी मदद मिलेगी साथ ही उन्होंने आयोजकों से इस तरह के आयोजन जारी रखने के लिए भी आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट के पिच पर अपने हाथ आजमाएं। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज प्रतियोगिता साखेम के मिडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। जिसमें क्रिकेट में पुरुषों की 12 और महिलाओं की 6 टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा बैडमिंटन की प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रविष्टियां आ चुकी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह महंत चंद्र भारती महाराज, सांसद सीपी जोशी, सभापति नगर परिषद संदीप शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।