जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार देर शाम शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी। 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 के बीच होगी। जबकि, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी।सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, 10वीं, 12वीं दोनों कक्षा के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि आमतौर पर दोनों कक्षाओं में दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर दिया गया है। बता दें, की सीआईएससीआई की ओर से आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका था। इस कारण सीबीएसई के छात्रों को इसकी प्रतीक्षा थी, जो गुरूवार को खत्म हो गई। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट लगभग 40,000 सब्जेक्ट कांबिनेशन से बचाकर बनाई गई है ताकि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो। बोर्ड ने कहा कि 12वीं की डेट शीट तैयार करते समय जेईई मेन, नीट ओर सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने का ध्यान रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ