कोटा-हंसपाल यादव।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को कनवास आएंगे। वे यहां मेला ग्राउण्ड में होने वाले दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने बताया कि कार्यक्रम में स्पीकर बिरला दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे। इससे पहले कनवास बस स्टैंण्ड, सुभाष सर्किल तथा मुख्य बाजार क्षेत्र में आमजन से दीपावली की रामा-श्यामा करेंगे। इस दौरान बिरला वरिष्ठजन और महिलाएं भी बिरला का अभिनंदन करेंगी। कार्यक्रम में किसान, श्रमिक, व्यापारी, उद्यमी, आमजन सहित सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि स्पीकर बिरला के कनवास आगमन को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। उनके स्वागत से लेकर भव्य आयोजन तक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इन सभी टीमों ने शुक्रवार शाम एक बार फिर बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय, पंचायत समिति सदस्य महावीर मैरोठा, पूर्व सरपंच हरप्रिकाश शर्मा व नवल मीणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज योगी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष आकाश आबिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रास्ते में भी करेंगे दीपावली की रामाश्यामा।
कोटा से कनवास तथा कनवास से कोटा लौटते हुए भी स्पीकर बिरला रास्ते में भी दीपावली की रामाश्यामा करेंगे। स्पीकर बिरला कोटा से सुबह 9 बजे रवाना होकर 9.10 बजे धाकड़खेड़ी, 9.20 खेड़ा रसूलपुर, 9.30 बजे कैथून, 9.45 बजे गंदीफली, 9.55 बजे गलाना चौराहा, 10.00 बजे बालापुरा, 10.10 बजे झौपड़ियां, 10.15 बजे कुराड़, 10.30 बजे खजूरी, 10.35 बजे देवली? 10.50 पीसाहेड़ा, 11.00 बजे आवां, 11.15 बजे दूधियाखेड़ी माताजी, 11.25 बजे माधोपुर तथा 11.30 बजे आवां चौराहा पहुंचेंगे। लौटते समय स्पीकर बिरला शाम 4.30 बजे जागलहेड़ी, 4.45 बजे खजूरना, 5.00 बजे बनियानी, 5.30 बजे दीपपुरा, 5.45 दीपपुरा मोड़, 6.00 बजे अरण्डखेड़ा पहुंचेंगे।

0 टिप्पणियाँ