हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक इंपॉवरमेंट ऑफ सिटीजन थू्र लीगल अवेयरनेस आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर द्वारा उक्त अभियान के साथ-साथ बाल विवाह निषेध अभियान भी प्रारम्भ किया गया है। जिसके सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो के निर्देशानुसार सचिव संदीप कौर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) हनुमानगढ़ टाऊन में विधिक साक्षरता शिविर व रैली का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव संदीप कौर द्वारा उपस्थित बालकों को बाल विवाह निषेध अभियान के बारे में बताते हुए बाल विवाह किस प्रकार व्यक्ति के भविष्य में बाधा उत्पन्न करता है तथा विद्यार्थियों, अध्यापकों व विद्यालय स्टॉफ को बाल विवाह रोकने के सम्बन्ध में शपथ भी दिलाई गई। बाल विवाह अभियान का और अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सावित्री बाई फूले महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं के माध्यम से सुरेशिया गरीब बस्ती में कैंडल लाईट मार्च निकाला गया। जिसमे सचिव संदीप कौर द्वारा बाल विवाह को रोकने हेतु बने अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताते हुए सजा व जुर्माना से अवगत करवाया गया तथा बाल विवाह निषेध से सम्बन्धित नारे गुंजायमान हुए।