जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा 1 से 14 दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। 1 दिसंबर को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 51 रथ रवाना करेंगे। 2 दिसंबर को जिला स्तर पर और 3 और 4 दिसंबर को विधानसभा मुख्यालय से यह आक्रोश यात्रा के रवाना किए जाएंगे। 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा के रथ आम लोगों के बीच जाकर सरकार की कमियों को आम लोगों तक ले जाने का काम करेंगे।
भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डॉ. पूनिया राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद किरोडी लाल मीणा, रामचरण बोहरा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा की मौजूदगी में जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग लाँच किया, आमजन के लिए मिस्ड कॉल नम्बर (8140200200) जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कर सकेंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष के कुशासन को लेकर चार्जशीट जारी की गई और वेबसाइट लाँच की गई, जिसपर जन आक्रोश यात्रा से संबंधित सारे कार्यक्रम अपडेट रहेंगे। डॉ. पूनिया ने बताया कि 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ गांव-गांव, गली-गली और डगर-डगर जाएंगे, लगभग 20 हजार चौपालें इस दौरान होंगी, नुक्कड़ सभाएं होंगी, दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है और प्रदेश के 2 करोड़ लोगों तक इस यात्रा का संदेश जाएगा। उन्होंने बताया कि जन आक्रोश यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका होगी, जिसमें उस गांव के लोग उस विधानसभा के लोग अपनी शिकायतों को उसमें पर रख सकेंगे, उन शिकायतों का हम संकलन करेंगे, हमारे घोषणापत्र से लेकर हमारे चार्जशीट में उनका उल्लेख होगा, उनको समाहित करेंगे। 14 से लेकर 20 दिसंबर तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं होंगी, एक बड़ी संख्या उसमें जुटेगी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 हजार लोग उसमें शिरकत करेंगे।डॉ.पूनिया ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से संपूर्ण राजस्थान में 20 हजार चौपाल सभाएं एवं 20 हजार नुक्कड़ सभाएं तय की गई हैं। इसके अलावा करीबन 1 हजार महिला चौपाल, 1 हजार युवा चौपाल तथा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए 1-1 हजार चौपालें आयोजित की जा रही हैं। राजस्थान प्रदेश में 200 विधानसभाओं पर नवमतदाता जो अगले वर्ष अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, उन तक भाजपा जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ संदेश पहुंचाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने बताया कि अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी को देशभर में बूथ तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के नेतृत्व में आज बूथ, शक्ति केन्द्र और मंडल की इकाइयां पूरे तरीके से समर्पित होकर मिशन 2023 और 2024 में लगी हुई हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के भरोसे कह सकता हूं कि 2023 में कांग्रेस पार्टी के खात्मे, कांग्रेस पार्टी के मुक्ति से, कांग्रेस पार्टी के सत्ता से बाहर होने का अनेकों कारण होंगे, लेकिन एक बड़ा कारण बनेगा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की जन आक्रोश यात्रा। इस यात्रा के जरिए भाजपा की कोशिश है कांग्रेस सरकार के खिलाफ सदन में हमारे दोनों नेताओं ने गुलाब चंद कटारिया और राजेन्द्र राठौड़ ने अनेकों ऐसे अवसर थे जब सरकार को सदन से भागना पड़ा और इसी तर्ज पर सड़क पर पार्टी के सभी मोेर्चो ने अनेक अवसरों पर इस सरकार से लोहा लेने का काम किया।

0 टिप्पणियाँ