हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में रविवार को इंदिरा गांधी नहर में दंपती ने छलांग लगाकर जान दे दी। हालांकि नहर में छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नही चला है। ग्रामीणों ने दोनों को नहर में गिरते हुए देखा तो रावतसर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किये।फिलहाल पुलिस ने शवों को रावतसर की मोर्चरी में रखवा कर जाँच शुरु कर दी है। रावतसर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया दोपहर करीब 11:30 बजे 35 वर्षीय दंपती ने इंदिरा गांधी नहर के भाखरावाला चक के पास अपनी बाइक को रोककर दोनों ने खुद को रस्सी से बांधकर नहर में छलांग लगा दी। मौके पर बाइक और नहर किनारे दंपती की चप्पलें बरामद हुई हैं। इसके बाद दोनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवा कर रावतसर अस्पताल ले गए,जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरूका ने बताया के दंपती की पहचान वार्ड 34 बिश्नोई वास निवासी सुरेंद्र और कृष्णा के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी हैं। मृतक सुरेंद्र के भतीजे ने रावतसर थाने में मामला दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने पिछले कुछ समय से पति-पत्नी दोनों के मानसिक परेशान होने की बात का जिक्र किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ