करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं कबड्डी के भीष्म पितामह स्वः जनार्दन सिंह गहलोत की 78 वीं जयंती माथुर स्टेडियम करौली पर उत्साह पूर्वक मनाई गई। राजस्थान ओलम्पिक संघ के महासचिव अरुण कुमार सारस्वत ने गहलोत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अरुण सारस्वत ने गहलोत को कुशल राजनेता और योग्य खेल प्रशासक बताते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के सचिव अब्दुल जब्बार, जिला खो खो संघ के अध्यक्ष बबलू शुक्ला, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भरोसी लाल सोनी, पार्षद आसिफ खान, जिला फुटबॉल संघ के सचिव आसिफ खान, जिला ऐथलिटिक्स संघ के सचिव रामहरि गुर्जर, जिला भरोततलन संघ के धमेन्द्र शर्मा, जिला बॉक्सिंग के सचिव दारा सिंह मीणा, हॉकी कोच अंशुल सारस्वत, जुगल शर्मा, डॉ. शिवेंद्र दुबे के अलावा उपस्थिति खिलाड़ियों ने गहलोत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।