हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
गोगामेड़ी मेेले में देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आगाज श्री गोगाजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मेला मजिस्ट्रेट व नोहर एसडीएम श्वेता कोचर सहायक आयुक्त देवस्थान ओमप्रकाश पालीवाल,पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप एवं सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, तहसीलदार भादरा जय कौशिक द्वारा किया गया। सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आमंत्रित कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।
जिसमें सबसे पहले रावला मंडी के मश्क वादक श्योपत जूलिया ने मश्क वादन, असकर खान लंगा कालबेलिया नृत्य बीकानेर, रामप्रसाद टोंक निवाई से कच्ची घोड़ी नृत्य ,बने सिंह प्रजापत द्वारा भवाई के करतब दिखाए गए तथा युसूफ खान मेवाती अलवर द्वारा भपंग वादन प्रस्तुत किया गया। स्थानीय कलाकार रामकुमार नाथ द्वारा बीन वादन एवं रुखसाना खान नोहर ने राजस्थानी गीत की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन हसन खान बीकानेरी एवं नरेंद्र शर्मा गोगामेडी द्वारा किया गया।