हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
शिक्षक दिवस पर जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला व ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नथमल डिडेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, एसडीएम डॉ. अवि गर्ग, पीआरओ सुरेश बिश्नोई,सीडीईओ रामेश्वर लाल गोदारा, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, सीबीईओ सीमा भल्ला व एडीपीसी समसा जयसिंह रणवा ने शिरकत की।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नथमल डिडेल समेत अतिथियों ने तीन शिक्षकों को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान व एक शिक्षक को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सुनीता यादव ने की।
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
समारोह में जिन तीन शिक्षकों को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें राउप्रावि 6 एलजीडब्ल्यू (सदासिंहवाला) पीलीबंगा के अध्यापक उदयपाल, राउमावि कमाना (पीलीबंगा) की वरिष्ठ अध्यापिका ममता चौधरी व महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय टिब्बी के अध्यापक बलकरण सिंह शामिल रहे। वहीं राबाउमावि हनुमानगढ़ जंक्शन के प्राध्यापक ओमप्रकाश नांदेवाल को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने सम्मानित हुए शिक्षकों व उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि आज कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में लक्ष्य हासिल करता है उसमें शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक शतरुण विजय ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले हम प्राइवेट स्कूल में ही एडमिशन को लेकर सिफारिश की बातें सुनते थे लेकिन पिछले दो तीन सालों से सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए सिफारिश करनी पड़ रही है। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाह रहे हैं ये सरकारी शिक्षकों की मेहनत की वजह से ही संभव हो पाया है। एसडीएम डॉ अवि गर्ग ने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में होने वाले परिवर्तन का श्रेय शिक्षक को जाता है। एक युग को दूसरे युग से जोड़ने का काम शिक्षक ही करता है। प्रिंसिपल सुनीता यादव ने आखिर में धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच संचालन समसा एपीसी पुरुषोत्तम दास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सीओ स्काउट भारत भूषण, एडीईओ माध्यमिक रणवीर शर्मा,एडीईओ प्रारंभिक सुनीता खुंगर, एसीबीईओ हनुमानगढ़ दीपक मिढ्ढा,एसीबीईओ पीलीबंगा रजनीश गोदारा संदर्भ व्यक्ति महेन्द्र पाल सिंह,एपीसी हरलाल सहारण,रामलुभाया तिन्ना समेत अन्य शिक्षक व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ