जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देवस्थान विभाग की ओर से जयपुर के श्री बृजनिधिजी के मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया।महोत्सव की शुरुआत सुबह अभिषेक के साथ हुई। फिर गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ हुए और देर शाम तक भजन संध्या और रूक्मणी विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण और देवस्थान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि देवस्थान विभाग द्वारा श्रीमद भागवत कथा, रामनवमी पर राम मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवस्थान विभाग के मंदिरों में सुंदरकांड और पवित्र श्रावण मास में सूचीबद्ध 44 मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम करवा चुका है।