श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर के तीन छोटी रामलाल कॉलोनी से निकले गणपति विसर्जन करने एक समूह पर बदमाशों ने यकायक हमला बोल दिया। जिससे ग्रुप में शामिल कई महिलाओं बच्चों व युवकों को चोट लगी है ।घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई दी गई। वहीं गंभीर घायल रोहित नायक नामक युवक को स्थानीय पीएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि   तीन छोटी रामलाल कॉलोनी से गणपति विसर्जन के लिए गंगनहर की ओर निकले इस समूह में बड़ी तादाद में महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इसमें  रोहित नायक नामक युवक था, उससे बदमाशों की पुरानी रंजिश थी। 
उसकी बदमाशों द्वारा लगातार रेंकी की जा रही थी। चार ई छोटी के पास जब नाचते गाते श्रद्धालु पहुंचे तो अचानक बदमाशों ने रोहित नायक नामक युवक को घेर लिया और लोहे की रॉड से उसके सर पर हमला किया। उसे बचाने के लिए ग्रुप में शामिल महिलाएं एवं अन्य लोग सामने आए तो बदमाशों ने उन पर भी हमला करना शुरू कर दिया। बदमाशों की इस हमले से वहां चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर मार पिटाई के बाद सारे बदमाश वहां से फरार हो गए। मौके पर पुलिस को सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना प्रभारी व सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल रोहित नायक को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे बाद में स्थानीय PMG अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में बदमाशों की तलाश कर रही है।