चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
जिला जाट समाज संस्था की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को तेजा दशमी महोत्सव एवं विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला जाट समाज संस्था के अध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था की ओर से इस वर्ष भी चित्तौड़गढ़ में सोमवार 5 सितंबर को तेजा दशमी के पावन पर्व पर बड़े पैमाने पर तेजा दशमी महोत्सव और विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रातः 10 बजे एक भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी जो कि विभिन्न मार्गो से होते हुए सेंथी स्थित जाट छात्रावास पहुंचेगी। जहां पर छात्रावास परिसर में दोपहर विशाल किसान सम्मेलन एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे भव्य कार्यक्रम मे केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री डॉ संजीव बालियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट सहित समाज के कई दिग्गज भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में समाज कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संपूर्ण जिले के समाज जन और किसान भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रहलाद जाट, भेरु लाल जाट, लेहरु लाल जाट, कैलाश जाट, कन्हैया लाल जाट और प्रवक्ता गोवर्धन लाल जाट मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ