सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड पर पानी के टैंक में डूबने से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान नंगला बास भरतपुर निवासी प्रेम जाटव के रूप में हुई है । मृतक सीट मेकर का कार्य करता था और काफी समय से अलीगंज रोड स्थित राज स्कूल के पास ही रहता था।आज सुबह पानी के टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा । फिलहाल हादसा कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। जिसे लेकर पुलिस जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ